Monday, 11 March 2019

दिलजले

ना जाने क्यूँ दिल जलाने की बात करते हो,
उदासी की बजह बन कर, फिर मुस्कुराने की बात करते हो!

आवारा परिंदो में शुमार हैं हम जिन के घर नहीं होते
खानाबदोशों की महफ़िल में आशियाने की बात करते हो!

वो भी क्या दिन थे जब ज़माने में वफ़ा की मिसाल थे हम,
अब इस मतलब के दौर में बीते ज़माने की  बात करते हो!

आलम तो ये है कि अपना साया देख सहम जाते हैं हम,
तुम पत्थरों के शहर में शीशे का घर बनाने की बात करते हो!

तेरे चाहने वालों की महफ़िल से वेबजह निकाले गए हैं हम,
नाम मेरा ले कर न जाने किस दीवाने की बात करते हो!

ना जाने क्यूँ दिल जलाने की बात करते हो,
उदासी की बजह बन कर, फिर मुस्कुराने की बात करते हो।

                -दीपक भरद्वाज

Thursday, 7 March 2019

शौक

वो तीरे-ए-नज़र चलाते हैं ,
हम चाक-ए-जिगर सीते हैं।
वो कातिलों में अब्बल हैं,
हम उन की सलामती को जीते हैं।
पीने का शौक तो हम दोनों का साँझा है, दोस्त
वस वो कांच के जाम से पीते हैं
और हम उन की आँख से पीते हैं।

                   -दीपक भारद्वाज

Wednesday, 6 March 2019

गुज़ारिश

इक तेरी आँखों का समंदर गहरा पसन्द है,
दूसरा तेरे चेहरे पे जुल्फों का पहरा पसन्द है,
जब भी मिलना मुझसे, तो नज़रें मिला के मिलना,
तेरी आँखों के आईने में मुझे खुद का चेहरा पसन्द है।

तेरी नज़र

तेरी नज़र का खुद पर असर लगता है!
और ये असर कुछ इस कदर लगता है!
कि कयामत का कोई ख़ौफ़ नहीं मुझे!
बस इक तेरी सादगी से डर लगता है।

आपका असर

बेनक़ाब होकर जो निकले हो घर से, न जाने क्या गुल खिलाओगे!
गरीबों की बस्ती से गुजरोगे सजकर, और बेचारों के घर जलाओगे!

मैख़ाने के साकी को पूछेगा कौन, जब आँखों से मुफ्त पिलाओगे!
बोतल के शिकारी पैमाने में निपटेंगे, जब नज़रों के ज़ाम छलकाओगे!

अदाओं के ख़ंजर हैं जान के दुश्मन, मासूमों के कत्ल करवाओगे!
दीवानों बेचारों का तो काम है मरना, चुन चुन के ठिकाने लगाओगे!

माना हो अदाओं की शोहरत के मालिक,क्या मुफ्त में सब कुछ लुटाओगे!
खुदा से आपकी शिकायत भी होगी, गर हरकत से वाज़ न आओगे!

बेनक़ाब होकर जो निकले हो घर से, न जाने क्या गुल खिलाओगे!
गरीबों की बस्ती से गुजरोगे सजकर, और बेचारों के घर जलाओगे।